महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास*
*महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास*
*फैंस शॉक्ड, अब ‘नीली जर्सी’ में नहीं दिखेंगे माही*
(सिमरन आहूजा)
मुंबई अपने संन्यास का ऐलान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, आपके प्यार और पूरे समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आज 7 बजकर 29 बजे मुझे रिटायर्ड माना जाए।
देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर क्रिकेट जगत की दो खबरों ने प्रशंसकों को शॉक्ड कर दिया। पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। थोड़ी देर बाद आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स में उनके साथ सुरेश रैना ने भी अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।
उनके संन्यास की खबर सुनकर फैंस शॉक्ड हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते रहेंगे। बता दें कि 39 साल के महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान ले चुके हैं। अब उन्होंने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया है। धोनी ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की न्यूजीलैंड के हाथों हार के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला था।
धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का नेतृत्व किया है। महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी (वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी) पर कब्जा जमाया है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। आगे पढ़ें